{"_id":"6321eab71877ee279b5fd739","slug":"fever-spread-in-many-districts-of-up-instructions-to-be-vigilant-about-je-aes-and-to-arrange-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कई जिलों में फैला बुखार : जेई, एईएस को लेकर सतर्क रहने और दवाओं का इंतजाम करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कई जिलों में फैला बुखार : जेई, एईएस को लेकर सतर्क रहने और दवाओं का इंतजाम करने का निर्देश
Wed, 14 Sep 2022 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:22 PM IST
सार
प्रदेश में करीब 10 जिलों में पिछले माह संक्रामक बीमारियां फैल गई थीं। उल्टी, दस्त के साथ ही बुखार पीडितों की संख्या बढ़ी थी। फर्रुखाबाद, बांदा, बलिया, कन्नौज सहित 10 जिलों में बच्चों को उच्च चिकित्सा सेंटर पर भर्ती कराना पड़ा था। जांच के दौरान कहीं डिप्थीरिया तो कहीं मलेरिया की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुखार फैल गया है। इसकी चपेट में ज्यादातर बच्चे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारिरयों को जेई, एईएस को लेकर सतर्क रहने और दवाओं का इंतजाम रखने का निर्देश दिया है। जिन इलाकों में बच्चों के बीमार होने की संख्या अधिक है, वहां टीमें भेजी जा रही हैं। यह टीमें वहां की व्यवस्था और बीमारी की वजह जाचेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में करीब 10 जिलों में पिछले माह संक्रामक बीमारियां फैल गई थीं। उल्टी, दस्त के साथ ही बुखार पीडितों की संख्या बढ़ी थी। फर्रुखाबाद, बांदा, बलिया, कन्नौज सहित 10 जिलों में बच्चों को उच्च चिकित्सा सेंटर पर भर्ती कराना पड़ा था। जांच के दौरान कहीं डिप्थीरिया तो कहीं मलेरिया की पुष्टि हुई थी। अब एक बार फिर बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
बरेली में एक बच्ची जापानी इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ गई हैं। यहां दो स्वाइन फ्लू के भी मरीज मिल चुके हैं। इसी तरह महराजगंज, जौनपुर, उन्नाव, मिर्जापुर सहित करीब15 जिलों में बुखार से लोग पीड़ित हैं। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. लिली सिंह ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को बुखार के हर मरीज की जांच कराने का निर्देश दिया है। जांच में जिस बीमारी की पुष्टि हो, उसका प्रसार न होने पाए, इसलिए संबंधित इलाके में विस्तृत बचाव कार्य चलाया जाए। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था करने, जेई और एईएस पीड़ितों के उपचार के लिए बने वार्ड को दुरुष्त करने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि जहां दवा अथवा अन्य सामग्री कम हो, उसका तत्काल इंतजाम किया जाए। जहां भी डिप्थीरिया, जेई, एईएस आदि के लक्षण मिले, उनके बारे में तत्काल प्रदेश मुख्यालय को सूचना देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन