वेटिंग टिकट से मिलेगी राहत: दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए चलेंगी फेस्टिवल ट्रेन, तत्काल के बराबर होगा किराया
रेलवे ने लोगों का राहत देने के लिए त्यौहारों के मौसम में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का किराया तत्काल के बराबर होगा।
विस्तार
त्यौहारों पर वेटिंग टिकट से राहत देने के लिए रेलवे भटिंडा, कटरा, मुजफ्फरपुर, दिल्ली सहित कई शहरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनका किराया तत्काल के बराबर होगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन 01636 भटिंडा-वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल भटिंडा से 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक हर रविवार और बुधवार को रात 9.05 बजे चलकर अगली सुबह 11.20 बजे लखनऊ होकर सुलतानपुर के रास्ते शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 01635 वाराणसी-भटिंडा स्पेशल वाराणसी से 11 अक्तूबर से 22 नवंबर तक हर सोमवार व गुरुवार को रात नौ बजे चलकर रात 1.50 बजे लखनऊ होते हुए भटिंडा पहुंचेगी। ट्रेन 01654 फेस्टिवल स्पेशल माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस कटरा से 10 अक्तूबर से 21 नवंबर तक हर रविवार रात 11.20 बजे चलकर अगली शाम 6.10 बजे लखनऊ होते हुए रात 11.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 01653 वाराणसी-कटरा स्पेशल वाराणसी से सुबह 6.10 बजे चलकर सुबह 11.15 बजे लखनऊ होते हुए अगली सुबह 10.55 बजे माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 01674 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल दिल्ली से 12 अक्तूबर से 21 नवंबर तक हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 10.50 बजे चलकर अगली सुबह 9.30 बजे लखनऊ होते हुए शाम 4.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
ट्रेन 01673 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल वाराणसी से 13 अक्तूबर से 22 नवंबर तक बुधवार, शनिवार और सोमवार को शाम 6.30 बजे चलकर लखनऊ रात 1.20 बजे होते हुए दिल्ली दोपहर एक बजे पहुंचेगी।
ये ट्रेनें भी देंगी राहत
ट्रेन 01676 स्पेशल 11 अक्तूबर से 17 नवंबर तक हर सोमवार, बुधवार आनंद विहार टर्मिनस से रात 10.50 बजे चलकर अगली सुबह 9.40 बजे लखनऊ होते हुए रात 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। ट्रेन 01675 स्पेशल 12 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार, बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर से रात 11.45 बजे चलकर अगली दोपहर 12 बजे लखनऊ होते हुए रात 11.30 बजे आनंदविहार टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन 01670 स्पेशल 11 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर सोमवार, बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर लखनऊ से रात 3.40 बजे होते हुए दरभंगा शाम चार बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 12 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से शाम छह बजे चलकर लखनऊ से सुबह 8.05 बजे होते हुए नई दिल्ली शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन 01656 स्पेशल 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 11.15 बजे चलकर लखनऊ अगली दोपहर 12 बजे तथा गोरखपुर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01655 स्पेशल 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10.10 बजे चलकर लखनऊ से तड़के 3.20 बजे होकर चंडीगढ़ दोपहर 2.10 बजे पहुंच जाएगी।