फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   festival

ईद आज, सेवइंयों के साथ खुलेगी मोहब्बत की मिठास

Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
festival
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को पूरे दिन तैयारियां चलीं। पकवान बनाने के लिए खरीदारी हुई। घरों की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया गया। कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों ने घरों पर रहकर ईद मनाने का फैसला किया है। रोजेदारों ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए गले मिलने से तौबा करना है। दिल से मिलने के लिए नजदीक होना जरूरी नहीं होता। करीब एक महीने से जिस लम्हे का इंतजार अकीदमंदों को था, आखिरकार वो गुरुवार शाम को आ गया।
विज्ञापन

मरकजी कमेटी की ओर से चांद देखे जाने का ऐलान होते ही आकीकद मंदों के चेहरों पर अल्लाह का नूर छा गया। घर-आंगन में खुशियां छा गईं। बच्चे चहक उठे। बड़ों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। फोन की घंटियां बजने लगी। बधाइयों का दौर शुरू हो गया। व्हाट्सएप और फेसबुक बधाई संदेशों से भर गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व घरों में पूरे दिन ईद का तैयारियां चलती रहीं। घर परिवार में कोरोना संक्रमण के बीच कैसे त्योहार मनाया जाए, इसे लेकर चर्चाएं होती रहीं। उपलब्ध सामग्री से किस तरह स्वादिष्ट पकवान बनाएं जाएं, इस पर परिवार के लोगों में बातें हुईं। खातूनों ने मेहंदी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ही बनवाएंगे सभी पकवान
पुराने शहर में मोहम्मद आलम, बेगम समा परवीन और बेटे आफताब व अफरोज के साथ बैठकर ईद को लेकर चर्चा कर रहे थे। आलम ने बताया कि उन्होंने घर पर ही रहकर ईद मनाने का फैसला लिया है। बच्चों को भी कहीं जाने नहीं देंगे। बच्चों के पसंद के सभी पकवान घर पर ही बनवाए दे रहे हैं। बच्चों का बाहर निकलने का मन नहीं करेगा।

घर-परिवार के साथ मनाएंगे ईद
पुराने शहर के अनीस बेग अलीसा, अनीसा, फैजल, अनस आदि ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंथन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अबकी ईद पर घर का कोई भी सदस्य दहलीज नहीं पार करेगा। परिवार के साथ ही ईद का लुत्फ लिया जाएगा। सेवई, दही बड़ा के साथ ही कौन से अन्य पकवान बनाएं जाए, इसे लेकर बच्चों से बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed