फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fertilizer crisis increased due to black marketing farmers struggling with shortage forced to take to streets

कालाबाजारी से बढ़ा खाद संकट: किल्लत से जूझ रहे किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर, आधार कार्ड की व्यवस्था हुई फेल

Tue, 19 Aug 2025 09:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:21 AM IST
सार

समय पर अनुपलब्धता और कालाबाजारी की वजह से खाद संकट गहरा गया है। किल्लत की वजह से किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। आधार कार्ड की व्यवस्था फेल दिख रही है। सीमावर्ती जिलों की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Fertilizer crisis increased due to black marketing farmers struggling with shortage forced to take to streets
खाद की किल्लत पर सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत के पीछे मूल वजह समय पर उपलब्धता न होना और कालाबाजारी मानी जा रही है। हालत यह है कि आधारकार्ड पर खाद देने की व्यवस्था भी फेल हो गई है। 

विज्ञापन


सहकारी समितियां एक एकड़ के लिए एक बोरी यूरिया दे रहीं है। इसके लिए आधार कार्ड मांगा जा रहा है। कालाबाजारी करने वाले परिवार व दोस्तों को आधार कार्ड लेकर कतार लगवा देते हैं। फिर एक ही व्यक्ति के पास पांच से 10 बोरी खाद चली जा रही है। कई स्थानों पर सचिवों द्वारा चहेतों को मनमानी तरीके से खाद देने की भी शिकायत मिली है।

विज्ञापन

इन जिलों में भी खाद को लेकर बवाल

  • श्रावस्ती : किसानों ने यूरिया की मांग को लेकर भिनगा- बहराइच मार्ग जाम किया। विधायक रामफेरन पांडेय ने समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गोंडा : खाद के लिए किसानों ने साबरपुर बाजार में रास्ता जाम किया। खोड़ारे और मसकनवा में नाराजगी जताई। कहा सुबह से लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
  • सीतापुर : लहरपुर में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव को ज्ञापन दिया। समिति में यूरिया होने के बाद भी वितरण नहीं करने का आरोप लगाया।
  • सुल्तानपुर : द्वारिकागंज के पीसीएफ गोदाम कटका पर सुबह से किसान लाइन लगाए रहे। करीब 400 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। अन्य को लौटा दिया गया।
  • बलरामपुर : गन्ना निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि गैसड़ी सहकारी समिति पर 400 बोरी यूरिया का स्टॉक मौजूद है, लेकिन पुलिस बल नहीं होने की वजह से वितरण नहीं हो पा रहा है।
  • अंबेडकरनगर : समितियों पर 1627 मीट्रिक टन यूरिया पहुंच गई है। मशीन में डीडी कोड नहीं होने से वितरण नहीं हो पाया।
  • अमेठी : बाजारशुकुल के दक्खिन गांव क्यार की समिति पर तीन दिन से वितरण ठप है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले किसान नारेबाजी करते रहे।
  • बहराइच : बाबागंज स्थिति समिति पर सोमवार सुबह यूरिया वितरण शुरू हुआ। 256 बोरी यूरिया बांटी गई। अन्य किसानों को लौटा दिया गया।
Trending Videos

पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन पर लगाया आरोप

बलरामपुर गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की नाकामी की वजह से खाद की कालाबाजारी करके नेपाल भेजा जा रहा है। सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मीडिया को जारी पत्र में खाद के मुद्दे पर जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बताया कि समितियों पर पांच सौ लोगों की लाइन लगी रहती है, जबकि खाद 100 से 250 बोरी ही बांटी जा रही है। प्राइवेट डीलरों का भी शोषण किया जा रहा है, जिससे समितियों पर किसानों की लाइन बढ़ती जा रही है।
 

कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर चेताया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिद्धार्थनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके खाद वितरण की समीक्षा की। चेतावनी दी कि यूरिया की कालाबाजारी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सहकारी समिति बर्डपुर, पकड़ी नौनियां और महराजगंज की महुआवा का औचक निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत करके खाद खरीदने का मूल्य पूछा। इसी तरह उन्होंने रानीगंज सहित कई निजी दुकानों और गोदामों का भी निरीक्षण किया। जहां वितरण व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।
 

16.16 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध

कृषि उपनिदेशक (खाद) डा. आशुतोष मिश्र ने बताया कि प्रदेश में 18अगस्त को 16.16 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें यूनिरया 6.21, डीएपी 3.81 लाख, एनपीके 3.02, एमओपी 0.64, एसएसपी 2.48 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 15 फीसदी ज्यादा खाद बांटी जा चुकी है। सरकारी एवं निजी दुकानों पर खाद उपलब्ध है। विभिन्न कंपनियों की करीब पांच रैक अलग- अलग जिलों में तीन दिन के अंदर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed