फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   female teacher looted by criminals wearing police uniform in lucknow

पुलिसकर्मी बन टीचर से उतरवाएं 4 लाख के जेवर, आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी

Thu, 16 May 2019 06:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 16 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
female teacher looted by criminals wearing police uniform in lucknow
शिक्षिका से जेवर लूटे - फोटो : अमर उजला
शहर में टप्पेबाजों के हौंसले बुलंद हैं। पीजीआई तेलीबाग पुलिस चौकी के बगल में सुबह सात बजे पुलिसकर्मी बनकर दो टप्पेबाजों ने महिला शिक्षिका से चार लाख के जेवर उतरवा लिए। 
विज्ञापन


सुनीता कौल तेलीबाग में एक निजी स्कूल में टीचर हैं। इनके पति किशोर कौल एसजीपीजीआई में एनिस्थिसिया विभाग में टेक्निकल अफसर के पद पर तैनात हैं।

इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई न होने से अपराधियों में कानून का जरा भी डर नहीं है। पिछले दो माह में चौकी के आस पास एकत्रित होकर लुटेरे कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुके है। पुलिस उनमें से किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी| 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे वह पीजीआई के अन्दर स्थिति सरकारी आवास से स्कूल के लिए निकली थीं। तेलीबाग पुलिस चौकी के पास टेंम्पो से उतरी और सड़क पार करने लगी तभी एक युवक पास में आया और बोला मैडम पीछे पुलिस वाले साहब आप को बुला रहे हैं। 

सुनीता ने पलटकर देखा और पास में गयी तो उस युवक ने कहा इतने केस हो रहे है आप फिर भी जेवर पहन कर चल रही है। इन्हें उतारिये ,सुनीता ने कहा कि वो कल से नहीं पहनेंगी तो युवक ने उन्हें डराते हुए 5000 रुपये जुर्माना अदा करने की बात कही |

सुनीता के अनुसार तभी दोनों युवक पास में आ गये और जेवर उतरवाने लगे सुनीता ने कहा उन्होंने कानो में सुहाग की निशानी पहन रखी है। उसे न उतरवाये पर वे नहीं माने और हाथो के चार कड़े, कान की बाली, चेन, अंगुठिया सभी उतरवा लिया। इनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये होगी। 

जेवर को एक कागज में लपेट कर मेरा बैग खुलवाया और उसके अन्दर पुड़िया डाल दी। सुनीता ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंची और पुड़िया खोला तो उसमे पीतल के नकली दो कड़े थे ये देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ और रोने लगी |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed