फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female students learned about the law and used colors to depict the India of their dreams.

Lucknow News: छात्राओं ने जाना कानून, रंगों से सजाया सपनों का भारत

Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Female students learned about the law and used colors to depict the India of their dreams.
लखनऊ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विकासनगर में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट संवाद और जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज नीरज कुमार बरनवाल ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने कैनवास पर रंगों से अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

पहले सत्र में छात्राओं ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज से पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनों से जुड़े ढेरों सवाल पूछे। जज ने छात्राओं को कानून के प्रावधान समझाते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। दूसरे सत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता की थीम ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ रही। इसमें जूनियर वर्ग में 41, सीनियर वर्ग में 68 और उच्च शिक्षण संस्थानों के दो महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त कला शिक्षिका सुधा त्रिवेदी और वरिष्ठ चित्रकार आशुतोष वर्धमान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जूनियर वर्ग में बाल निकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज, अलीगंज की नूर फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में भारतीय बालिका इंटर कॉलेज की वंशिका जायसवाल प्रथम रहीं। महाविद्यालय वर्ग में शशिभूषण महाविद्यालय की पायल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जाह्नवी और वैष्णवी ने थारू लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अंत में विधायक, जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed