{"_id":"22e92660b710407754427a03d6f8401d","slug":"female-employees-of-the-indecency-of-the-research-scholar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी से रिसर्च स्कॉलर ने की अभद्रता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारी से रिसर्च स्कॉलर ने की अभद्रता
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2014 03:54 AM IST
विज्ञापन
एलयू की टैगोर लाइब्रेरी में महिला कर्मचारी ने रिसर्च स्कॉलर पर अभद्रता करने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने इस मामले की शिकायत लाइब्रेरी के अधिकारियों के साथ-साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड से भी कर दी है।
फिलहाल एलयू प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच करवाकर मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा।
महिला कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे यह बीते करीब एक वर्ष से परेशान कर रहा था।
मगर उसने इसे कई बार नजरअंदाज किया। मगर अब उसका बदतमीजी चरम पर पहुंच गई थी।
विरोध करने पर वह बुरी तरह भड़क जाता है और अपशब्द कहने लगता है।
टैगोर लाइब्रेरी में हुई इस घटना के बाद से सन्नाटा छाया हुआ है। जिस महिला कर्मचारी ने रिसर्च स्कॉलर पर अभद्रता का आरोप लगाया है वह टैगोर लाइब्रेरी में संदर्भ सहायक के पद पर कार्यरत है।
उसने ज्योर्तिविज्ञान विभाग के रिसर्च स्कॉलर शोभित सिंह पर आरोप लगाया है कि वह उससे अभद्रता व बदतमीजी करता है।
विरोध करने पर वह चिल्लाने लगता है और उसे धमकियां भी देता है।
इस महिला कर्मचारी ने बीते शनिवार को ही इस मामले की शिकायत टैगोर लाइब्रेरी प्रशासन से कर दी थी।
अब उसने इस मामले को प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भी दर्ज करवा दिया है।
इस पूरे मामले पर जब टैगोर लाइब्रेरी की डिप्टी लाइब्रेरियन ज्योति मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने पहले घटना से ही इंकार कर दिया।
इसके बाद जब उनसे महिला कर्मचारी का नाम और घटना दोनों के बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि इस मामले की लिखित शिकायत हुई है।
टैगोर लाइब्रेरी प्रशासन इस मुद्दे को अपने स्तर पर और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के स्तर पर हल कर लेगा। इसमें किसी बाहरी के हस्ताक्षेप की जरूरत नहीं है।