फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female employee ran away with gold worth 1.5 crores from a jeweler

Lucknow News: सराफ का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर भागी महिला कर्मी

Fri, 18 Jul 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Female employee ran away with gold worth 1.5 crores from a jeweler

विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई के जवाहर नगर खार निवासी सराफ कारोबारी शिवाजी कुंडलीक मोहितो ने वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर निवासी महिला कर्मचारी सुमन त्रियान पर उनका डेढ़ करोड़ का सोना हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपी कर्मी की मां लक्ष्मी व दो अन्य पर सराफ को धमकाने का भी आरोप है । मंगलवार को कमिश्नर के आदेश पर चौक पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

शिवाजी के मुताबिक उनकी मुंबई स्थित आभूषण की दुकान में एक साल से सुमन काम कर रही थी। 15 जनवरी 2024 को वह सुमन के लखनऊ के चौक सर्राफा मार्केट स्थित अपने साले की दुकान शिवाजी बुलियन पहुंचे थे। दुकान में कुछ देर रहने के बाद सुमन ने शिवाजी से कुछ जरूरी काम से अपने मायके काकोरी के सलेमपुर पतौरा जाने की बात कही। सराफ के हामी भरने पर आरोपी डेढ़ करोड़ के सोने से भरा उनका बैग ले कर दुकान से निकल गई। कुछ देर बाद बैग गायब होने की जानकारी पर पीड़ित ने आरोपी से कॉल पर बात की। इस पर सुमन ने गलती से बैग अपने साथ ले जाने और कुछ देर में लौटाने की बात कही। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अगले दिन शिवाजी साले के साथ दिल्ली पहुंचे तो सुमन घर में नहीं मिली। पीड़ित जब आरोपी के मायके पहुंचे तो वहां उसकी मां लक्ष्मी देवी, बहन प्रेमा सिमरन और भाई धर्मेंद्र ने जल्द ही सोना लौटाने की बात कही। इसके बाद हर बार वे सभी सिर्फ टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन


डेढ़ साल बीतने पर जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी के घरवालों ने सोना देने से मना करते हुए उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और हत्या करने की धमकी देनी शुरू कर दी। शिवाजी ने पुलिस आयुक्त से आरोपियों की शिकायत की। जांच में मामला सही पाए जाने पर चौक पुलिस ने केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा पंकज कुमार कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed