फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female doctor accused of submitting forged documents for renewal

Lucknow News: नवीनीकरण के लिए महिला डॉक्टर के कूटरचित दस्तावेज लगाने का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Female doctor accused of submitting forged documents for renewal
लखनऊ। गुडंबा स्थित पुनर्वास एवं नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है कि केंद्र ने जिस महिला चिकित्सक के माध्यम से इलाज कराने का दावा किया था, उनका अनुबंध पहले ही समाप्त हो चुका था। चिकित्सक ने केंद्र संचालक पर फर्जी हस्ताक्षर कर नवीनीकरण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

विवेचक संदीप सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि केंद्र के नवीनीकरण के लिए सीएमओ कार्यालय में जो कागजात लगाए गए हैं, उनमें जानकीपुरम निवासी डॉ. श्रुति कीर्ति राय के हस्ताक्षर हैं। डॉ. श्रुति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पुनर्वास एवं नशा मुक्ति केंद्र से उनका अनुबंध 30 अप्रैल 2025 को समाप्त हो गया था। उनके अनुसार सीएमओ कार्यालय में लगाए गए प्रपत्रों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस ने हस्ताक्षर मिलान के लिए सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखकर केंद्र के नवीनीकरण से जुड़े मूल प्रपत्र मांगे हैं, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


यह है मामला
मानकनगर निवासी राजेश लाल के पुत्र विवेक कुमार सिंह (42) को परिजनों ने दिसंबर 2024 में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पिता का आरोप है कि दो जून को केंद्र से फोन पर सूचना दी गई कि बेटे की हालत बिगड़ गई है। परिजन जब गुडंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां विवेक का शव पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे। परिजनों ने केंद्र के स्टाफ पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई। परिजनों ने गुडंबा पुलिस थाने और सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें अब केंद्र के नवीनीकरण और चिकित्सक के फर्जी हस्ताक्षर का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed