फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female constable molested

लखनऊ में तैनात महिला सिपाही से हाईवे पर छेड़छाड़, हाथापाई, भाई से बदसलूकी

Mon, 05 Jul 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Female constable molested
लखनऊ में तैनात महिला सिपाही अपने भाई के साथ कंकरखेड़ा बाईपास से अपने घर शास्त्रीनगर जा रहे थे। रास्ते में कार सवार दो युवकों ने खड़ौली चौराहे के पास महिला कॉन्स्टेबल की गाड़ी को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

भाई ने विरोध किया तो उससे भी बदसलूकी कर दी। मौके पर पहुंची कंकरखेडा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
शास्त्रीनगर निवासी एक युवक अपनी बहन जो लखनऊ में पुलिस कॉन्स्टेबल है, उसे लेकर अपने मामा के यहां से शास्त्रीनगर कार से जा रहा था।
शाम को करीब छह बजे जब वह कंकरखेड़ा हाईवे पर खड़ौली के पास पहुंचे तो पीछे से आए कार में सवार दो युवकों ने महिला कांस्टेबल की गाड़ी रुकवाई और फोटो खींचने लगे।
विज्ञापन

इस पर कॉन्स्टेबल के भाई ने इसका विरोध किया तो उससे भी बदसूलकी की, महिला कॉन्स्टेबल ने विरोध किया तो उससे हाथापाई कर खुद को कंकरखेडा थाने का पुलिस कर्मी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बोला कि अभी तुम्हें बताता हॅू, तुम मुझे नहीं जानते हो, युवक ने महिला कॉन्स्टेबल को जातिसूचक शब्द भी कहे।
इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। युवक ने महिला कॉन्स्टेबल और उसके भाई के साथ बदसलूकी भी कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।
इस बीच महिला पुलिस कर्मी ने कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरुण चौधरी निवासी कृष्णानगर रुड़की रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed