फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Female bank employee kept hostage and molested at home

Lucknow News: महिला बैंककर्मी को घर में बंधक बनाकर छेड़छाड़

Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Female bank employee kept hostage and molested at home
महिला बैंककर्मी को घर में बंधक बनाकर छेड़छाड़
लखनऊ। आशियाना के सालेहनगर में अरविंद, उसके बड़े भाई व साथी राम सुमिरन ने महिला बैंक कर्मचारी को बंधक बनाकर छेड़छाड़ व अश्लीलता की। विरोध पर उन्हें बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह निजी बैंक में काम करती हैं। अरविंद बैंक का ग्राहक है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह सहयोगी कर्मचारी के साथ पॉलिसी की किस्त लेने उसके घर गई थीं। आरोपी ने उनसे रात साढ़े नौ बजे आने को कहा था। रात में जब वह पहुंचीं तो अरविंद ने उन्हें अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। उनके साथी बाहर खड़े थे। घर में राम सुमिरन भी था।
विज्ञापन

दोनों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उनके कपड़े फाड़ डाले। चीखने चिल्लाने पर अरविंद का बड़ा भाई दूसरे कमरे से निकला और तीनों उनका मुंह दबाकर पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर पीड़िता के साथी ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed