फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fees will be collected from the drafts of private medical colleges

निजी मेडिकल कॉलेजों की ड्राफ्ट से जमा होगी फीस

Fri, 13 Nov 2020 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Nov 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Fees will be collected from the drafts of private medical colleges
डाक्टर - फोटो : Amar Ujala
यूपी नीट यूजी-2020 से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा- डीजीएमई के नाम से ट्यूशन फीस का ड्राफ्ट जमा करना होगा। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली से बचाने के लिए यह आदेश जारी कि गए हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस अभ्यर्थी वहीं जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को फस्र्ट काउंसलिंग से सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेज आंवटित हुए हैं, उन्हें वहीं अपने प्रमाण पत्र व फीस कैश जमा करनी होगी। निजी मेडिकल-डेंटल कॉलेज वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्र और फीस का ड्राफ्ट बनाकर जमा करना होगा। ड्राफ्ट डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग यूपी लखनऊ के नाम बनना होगा। यदि सीट का आवंटन होने के बाद कोई अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेता है तो उसकी सिक्योरिटी धनराशि जब्त कर ली जाएगी। उसे दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए फिर से सिक्योरिटी धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन


दूसरे राउंड की काउंसलिंग फस्र्ट काउंसलिंग से आवंटित सीटों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शुरू होगी। सिक्योरिटी धनराशि को शिक्षण शुल्क के रूप में नहीं लिया जाएगा। शासनादेश के अनुसार इसे काउंसलिंग खत्म के बाद ही वापस किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रवेश प्रक्रिया 18 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed