{"_id":"69dd590c584be0259a066030","slug":"fees-hiked-by-30-percent-parents-stage-sit-in-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1690419-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 30 प्रतिशत शुल्क बढ़ाया, अभिभावकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 30 प्रतिशत शुल्क बढ़ाया, अभिभावकों ने दिया धरना
विज्ञापन
जानकीपुरम सेक्टर-एच सि्थत ब्राइट वे इंटर कॉलेज के बाहर फीस वृद्धि पर प्रदर्शन करते अभिभावक। -सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जिला शुल्क नियामक समिति के गठन के बाद पहली बार किसी निजी विद्यालय की ओर से शुल्क बढ़ोतरी का मामला सामने आया है। जानकीपुरम सेक्टर-एच ब्राइट वे इंटर कॉलेज ने एक वर्ष में 30 प्रतिशत तक शुल्क में बढ़ोतरी की है। इससे नाराज अभिभावकों ने सोमवार को धरना देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 के तहत प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत से अधिक शुल्क नहीं बढ़ाया जा सकता। नियमों का हवाला देते हुए अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में बीते वर्ष 2700 रुपये प्रति महीने की फीस थी जो इस वर्ष बढ़ाकर 3500 रुपये कर दी गई। इसी तरह प्री प्राइमरी की फीस बीते वर्ष 2200 रुपये थी जो अब 3000 रुपये तक कर दी गई है। अभिभावकों ने हाथ में बैनर लेकर धरना दिया और नारा लगाया कि बच्चों की शिक्षा को व्यापार बनाना बंद करो, लूट की दुकान बंद करो।
--
ईमेल आईडी पर शिकायत, लेकिन नहीं मिला जवाब
अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की ओर से जारी की गई ईमेल आईडी पर शिकायत भेजी, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला। शिकायत के अनुसार, जानकीपुरम सेक्टर-एच ब्राइट वे इंटर कॉलेज की ओर से मनमाने तरीके से फीस बढ़ाई जा रही है। बुक से लेकर अन्य कई तरीके से मूल्यों में बढ़ोतरी की जा रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 30 प्रतिशत फीस की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
जिला शुल्क नियामक समिति की नोडल अधिकारी एडीएम ज्योति गौतम ने बताया कि अभिभावकों की ओर से दिए धरने की वजह तभी मालूम होगी जब वे लिखित शिकायत दें। शिकायत मिलने पर जांच होगी। ब्राइट वे इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मीना श्रीवास्तव के अनुसार, विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। यहां की व्यवस्थाएं बेहतर हैं। सीबीएसई के मानक पर शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाएं और और वेतन के आधार फीस बढ़ाई गई है।