{"_id":"69b9c64c181788a6d10e5d1b","slug":"fed-up-with-harassment-air-force-personnel-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1096-1649213-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रताड़ना से तंग आकर एयरफोर्स कर्मी ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रताड़ना से तंग आकर एयरफोर्स कर्मी ने दी थी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उत्तराखंड के चंपावत निवासी एयरफोर्स कर्मचारी जितेंद्र सिंह ने पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। बख्शी का तालाब पुलिस ने उनकी पत्नी, साली और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जितेंद्र की मां रुक्मणी देवी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की गई है।
रुक्मणी के मुताबिक 28 नवंबर 2022 को पिथौरागढ़ निवासी भारती बिष्ट से बेटे की शादी हुई थी। वह बलरामपुर अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही भारती जितेंद्र पर लखनऊ ट्रांसफर कराने का दबाव बनाने लगी। किसी तरह उसने अगस्त 2024 में बख्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स स्टेशन में ट्रांसफर कराया, लेकिन भारती संतुष्ट नहीं हुई। वह आए दिन उसे सबके सामने अपमानित करती और भूखा रखती। वह जितेंद्र को नशीला इंजेक्शन देकर हत्या करने की धमकी भी देती थी।
रुक्मणी का आरोप है कि भारती, उसकी बहन भावना और पिता प्रेम सिंह उनके बेटे को भभूत मिला पानी पिलाते थे। चार जुलाई 2025 को बेटे को जन्म देने के बाद भारती ने जितेंद्र व रुक्मणी को सरकारी आवास से निकाल दिया। 26 नवंबर की शाम एयरफोर्स स्टेशन से रुक्मणी को सूचना दी गई कि जितेंद्र बेहोश हो गया है। अगले दिन वह लखनऊ पहुंचीं तो पता चला कि उसी शाम 6:25 बजे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रुक्मणि का कहना है कि बेटे की मौत के बाद बहू घर छोड़कर चली गई। उसने बेटे के मोबाइल से सारे वीडियो, मेसेज व अन्य साक्ष्य भी मिटा दिए। पीड़िता का आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तफ्तीश जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।