फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fearing moneylenders, businessman attempted suicide

Lucknow News: सूदखोरों के डर से व्यापारी ने किया खुदकुशी का प्रयास

Fri, 17 Nov 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fearing moneylenders, businessman attempted suicide
लखनऊ। सूदखोरों ने व्यापारी को 82 लाख रुपये ब्याज पर देकर डेढ़ गुना रकम वसूल ली। इसके बाद भी मूलधन बाकी बताकर वसूली के लिए धमका रहे थे। परेशान व्यापारी ने बुधवार रात 50 से अधिक नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर उनकी पत्नी ने तीन सूदखोरों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंदिरानगर के कल्याणपुर निवासी राजू चौरसिया (45) का पत्रकारपुरम में हॉट एंड कूल के नाम से कैफे है। सुशांत गोल्फ सिटी में ओमेक्स आर-2 के टॉवर नंबर 13 का फ्लैट नंबर 1902 उन्होंने किराए पर ले रखा है। बुधवार रात राजू अपने दोस्त संदीप के साथ फ्लैट में थे। रात करीब एक बजे संदीप ने राजू के भाई रानू को फोन किया। बताया कि राजू को कुछ हो गया है। वह बेसुध पड़े हैं। परिजनों ने वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और फिर राजू को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

रानू ने बताया कि भाई राजू के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने तीन सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट को यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने कब्जे में ले लिया है। रानू के मुताबिक राजू ने करीब 82 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। करीब सवा करोड़ रुपये चुका चुके हैं, तब भी सूदखोर लगातार रकम वसूल रहे हैं। सूदखोर कह रहे हैं कि मूलधन अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रानू के मुताबिक राजू के पास से नींद की गोलियों के करीब दस पत्ते मिले हैं। जिनमें से पांच-छह खाली हैं। अंदेशा है कि 50 से अधिक गोलियां राजू ने खा ली थीं। इसलिए उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे अहम बताए हैं।
इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राजू की पत्नी संध्या चौरसिया ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर गोमती नगर विस्तार निवासी वैभव टंडन, चौक निवासी अमित कपूर व राजाजीपुरम निवासी श्रीश द्विवेदी पर केस दर्ज किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संध्या ने जिन तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनमें से वैभव टंडन को निजी बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है। जबकि अमित कपूर को कारोबारी बताया गया। श्रीश द्विवेदी के बारे में परिजनों ने जानकारी होने से इनकार किया है। राजू के परिवार में पत्नी संध्या, बेटा दिवाकर व दो बेटियां हैं। मां के अलावा भाई का भी परिवार साथ रहता है। संध्या का आरोप है कि तीनों आरोपी उनके पति से जबरन वसूली कर रहे थे। विरोध पर धमकी दे रहे थे। इस वजह से दहशत में उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed