फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fault increased power crisis during rain

Lucknow News: बारिश में फॉल्ट ने बढ़ाया बिजली संकट

Fri, 01 Aug 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fault increased power crisis during rain
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश से फॉल्ट के साथ बिजली संकट भी बढ़ गया। ग्रामीण इलाकों में भी उपभोक्ता परेशान रहे। बारिश के चलते फॉल्ट को दुरुस्त करने में भी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

निरालानगर के एसडीओ के मुताबिक सुबह 11:30 बजे अचानक उपकेंद्र के यार्ड में धमाका हुआ और बिजली ठप हो गई। इससे उपकेंद्र से एक घंटे तक बिजली गुल रही। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सिकंदरपुर फीडर की बिजली दोपहर को बंद हो गई।
विज्ञापन


न्यू कैंपस उपकेंद्र के संसारपुर, भीखमपुरवा, अस्ती, खंतरी, शिवपुरी आदि इलाकों की बिजली दोपहर में एक घंटे तक ठप रही। अहिबरनपुर उपकेंद्र के 15 एमवीए ट्रांसफार्मर की इनकमिंग पैनल की सीटी बदले जाने से दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक खदरा, ब्रह्मनगर, पक्का पुल की सप्लाई बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर यूनिवर्सिटी उपकेंद्र उतरठिया न्यू फीडर में फॉल्ट से आपूर्ति में अवरोध आया। ओल्ड उपकेंद्र पर 11 केवी फीडर की सीटी में धमाके से कस्बे और गांवों की बिजली ठप रही।




यहां भी परेशान रहे उपभोक्ता

पारा क्षेत्र में बिजली देने वाले कबीरनगर उपकेंद्र की रात नौ बजे सप्लाई बंद हो गई। भूमिगत केबल में फॉल्ट से करीब 8500 उपभोक्ताओं के घर अंधेरा छा गया। एसडीओ के मुताबिक रात 11 बजे तक सप्लाई ठप रही। उधर, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक हरीश बंसल ने कानपुर रोड के भटपुर सहित कई उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। बारिश के कारण डालीबाग, जॉपलिंग रोड, हजरतगंज, आलमबाग, आशियाना, कानपुर रोड, राजाजीपुरम, पुराने शहर, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट व मुंशीपुलिया में भी फॉल्ट आने से आपूर्ति में अवरोध आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed