फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father who threw his daughter from train arrested today

सीतापुर में बच्चियों को चलती ट्रेन से फेंकने वाला पिता गिरफ्तार, बतायी पूरी कहानी

Tue, 16 Jan 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
father who threw his daughter from train arrested today
इद्दू अंसारी

सीतापुर में अपनी बच्चियों को चलती ट्रेन से फेंकने के आरोपी पिता को आज जीआपी ने गिरफ्तार कर लिया। 24 अक्तूबर 2017 को आरोपी इद्दू अंसारी ने अपनी चार बच्चियों को चलती ट्रेन से फेंक दिया था।

विज्ञापन


मामले का खुलासा होने के बाद कई जिलों की जीआरपी और पुलिस इद्दू अंसारी की तलाश में लगी थी। मंगलवार को सर्विलांस के जरिए इद्दू की तलाश के लिए गठित टीम को जानकारी मिली कि इद्दू अंसारी अपने गृह जनपद मोतिहारी बिहार से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुआ है। लखनऊ जंक्‍शन पर प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे इद्दू अंसारी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आईजी रेलवे विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इद्दू अंसारी ने बिहार से जम्मू जाते वक्त शराब के नशे में उसने अपनी चार बेटियों अलबुन खातून (8), मुन्नी खातून (5), रबिया खातून (9) और सलीमा खतून (4) को चलती ट्रेन से फेंक दिया था। जम्मू पहुंचने पर वह दो दिनों तक अपनी पत्नी अफरीना खातून को झूठ बोलकर बहलाता रहा कि किसी स्टेशन पर कोई बेटियों को ले गया होगा। आखिर में उसने अपने पत्नी को सच्चाई बताई। इसके बाद से इद्दू अंसारी फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम में मुन्नी खातून (5) की मौत हो गई थी। बेटी अल्बुन खातून ने पुलिस को गुमराह करते हुए अपने मामा इकबाल और उसके दोस्त इजहार पर बहनों को फेंकने का आरोप लगा था। बाद में मां अफरीना खातून ने मामले का खुलासा करते हुए पूरा घटनाक्रम बताया ‌था।


पुलिस से पूछताछ में इद्दू अंसारी ने बताया कि इस दौरान वह पठानकोट, लुधियाना, दिल्ली, नेपाल के वीरगंज में रहा। वहां से लौटने के बाद गन्ने के खेत में काफी समय से रह रहा था। आरोपी ने बताया कि इस दौरान उसने अपनी पत्नी से मिलने की कोशिश भी की, लेकिन उसके मायके वालों ने नहीं मिलने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed