{"_id":"5fc3ad2fdf470919972b2aaa","slug":"father-uncle-arrested-in-death-case-incited-to-suicide-and-body-thrown-by-gomti","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत मामले में पिता-चाचा गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाया और शव गोमती में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की मौत मामले में पिता-चाचा गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाया और शव गोमती में फेंका
Sun, 29 Nov 2020 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोप में गिरफ्तार पिता और चाचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में इटौंजा में साल भर पहले पुत्री को आत्महत्या करने के लिए उकसाने और फिर उसके शव को गोमती नदी में फेंक कर थाने में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि 8 अक्तूबर 2019 को संदिग्ध परिस्थितियों में राजापुर गांव निवासी किसान रामपाल की 19 साल की पुत्री पूजा गायब हो गई थी। किसान ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 13 अक्तूबर 2019 को इटौंजा थाने में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब पुलिस ने पूजा के परिवारीजनों के मोबाइल व अन्य गतिविधियों की जांच की तो पाया कि पूजा के लापता होने में परिवारीजनों का ही हाथ है।
पुलिस ने पूजा के पिता रामपाल रावत और चाचा रामकरन रावत से पूछताछ की तो इन दोनों ने बताया कि इन दोनों ने मिलकर पूजा को प्रताड़ित किया था जिसके चलते पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दोनों ने मिलकर पूजा के शव को गोमती नदी में फेंक दिया था और इटौंजा थाने में पूजा की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण लखनऊ हिरदेश कुमार और सीओ डॉ. हिरदेश कठेरिया ने पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, पुलिसकर्मी अनिल कुमार, होमगार्ड रणजीत सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।