फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father son died in an accident on Railway crossing in Sultanpur.

Sultanpur: रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी की चपेट मे आकर पिता-पुत्र की मौके पर मौत

Tue, 11 Oct 2022 02:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

हनुमानगंज बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर पिता-पुत्र की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। दोनों मुंबई से वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
father son died in an accident on Railway crossing in Sultanpur.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुल्तानपुर- वाराणसी हाईवे पर हनुमानगंज बाजार रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की देर रात बाइक सवार पिता-पुत्र की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। जीआरपी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


सोमवार की देर रात करीब साढे़ दस बजे सुल्तानपुर वाराणसी हाईवे पर स्थित हनुमानगंज बाजार की रेलवे क्रासिंग बंद थी। रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ से गाड़ियों का सिग्नल था। क्रासिंग से एक मालगाड़ी सुल्तानपुर की ओर जा रही थी तभी वहां पहुंचे बाइक सवार पिता-पुत्र बंद क्रासिंग का पश्चिमी बूम पारकर गुजर रही मालगाड़ी के पास आकर रुक गये। जैसे ही मालगाड़ी गुजरी। दोनों बाइक से गुजरने लगे।

विज्ञापन

 

इसी बीच दूसरे ट्रैक पर वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी पहुंच गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चांदा थाने के गारवपुर बीरमपुर निवासी विजय नारायण पांडेय (48) तथा उनके छोटे पुत्र बाल कृष्ण पांडेय उर्फ भोले पांडेय (19) के रूप मे हुई है। जानकारी के मुताबिक विजय नारायण पांडेय अपने बड़े बेटे राम कृष्ण पांडेय के साथ मुंबई से घर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुल्तानपुर स्टेशन पर उनका छोटा बेटा भोले तथा भतीजा दो बाइक से स्टेशन से उन्हें लाने पहुंचे थे। दूसरी बाइक पर सवार बड़ा बेटा और भतीजा बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed