{"_id":"69af3aa021c98591a20f47dd","slug":"father-sold-ration-to-drink-alcohol-minor-son-kills-him-lucknow-news-c-13-lko1096-1636649-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राशन बेचकर पिता ने पी शराब, नाबालिग बेटे ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राशन बेचकर पिता ने पी शराब, नाबालिग बेटे ने मार डाला
Tue, 10 Mar 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
मोहनलालगंज।
इलाके के एक गांव में सोमवार सुबह नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या कर दी। छानबीन में सामने आया कि पिता ने घर का राशन और कुछ सामान बेचकर शराब पी ली थी। इसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में बेटे ने लाठी से श्रमिक पिता के सिर पर कई वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक किशोर की तलाश की जा रही है। किशोर के दादा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर की उम्र 17 वर्ष है, उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
एसीपी के मुताबिक गांव के प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचने पर खून से सनी लाठी मिली। किशोर की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। किशोर ने पिता पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए थे। सिर पर चोट लगने के कारण श्रमिक की जान चली गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मजदूर शराब पीने का आदी था। वह अक्सर घर का सामान बेचकर शराब पी जाता था। इसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
तंग आकर पत्नी भी चली गई थी मायके
शराब पीने पर श्रमिक का पत्नी से आए दिन विवाद होता था। होली का त्योहार मनाने के लिए इंतजाम करने के बजाय घर में रखा राशन श्रमिक ने बेच दिया था। इस बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। परेशान होकर पत्नी होली के एक दिन पहले मायके चली गई थी। इससे परिवार में होली भी नहीं मनी थी।
दो दिनों से नहीं जला चूल्हा
मजदूर के छोटे बेटे ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई मेहनत मजदूरी कर के घर में राशन की व्यवस्था करते थे। किसी तरह परिवार को भोजन मिल पाता था। हालांकि, खरीद कर लाया गया राशन उसके पिता बार-बार बेच देते थे। घर में बिल्कुल राशन नहीं बचा था। दो दिन से घर का चूल्हा भी नहीं जला था। इसी कारण भाई का पिता से झगड़ा हुआ था। छोटे बेटे ने बताया कि भाई जब पिता पर हमला कर रहा था तो वहां ग्रामीण मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। लोग वीडियो बनाते रहे। तड़पकर उसके पिता की मौत हो गई।