दो लाख में बाप ने किया बेटी का सौदा,बेटे ने किया केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन को शादी से बचाने के लिए पिता पर केस कर दिया। कोतवाली करनैलगंज में बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में छोटू पाल ने आरोप लगाया कि उसके पिता रामभजन उसकी 15 साल की बहन की शादी कराना चाहते हैं।
देशराज पाल नाम के एक आदमी के साथ मिलकर उसके पिता ने इसी महीने उसकी बहन की शादी कैसरगंज बहराइच के रहने वाले ननकू पाल के साथ तय की है। छोटू के मुताबिक,ननकू शादीशुदा और 35 साल का है।
भाई बोला,दो लाख रुपए में हुआ है बहन का सौदा
उसने अपने पिता पर आरोप लगाया कि वह शराबी है और दो लाख रुपये में यह सौदा तय किया गया है। छोटू के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो उसके पिता ने देशराज के साथ मिलकर उससे मारपीट कर बंधक बनाने की कोशिश की।
छोटू ने पिता रामभजन, देशराज और ननकू पाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाल बृजकिशोर यादव के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है।