{"_id":"653ec27de60cf4abff0a68c7","slug":"father-lost-his-life-trying-to-save-his-daughter-from-electrocution-lucknow-news-c-13-lko1012-472038-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी को करंट से बचाने में पिता की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी को करंट से बचाने में पिता की जान गई
Mon, 30 Oct 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। करंट की चपेट में आई तीन साल की मासूम बेटी को बचाने के दौरान पिता करंट चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिता की मौत हो गई। जबकि मासूम बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी शाकिर (35) ई रिक्शा चालक थे। शनिवार को सआदतगंज के वजीरबाग में रहने वाले उनके चचेरे भाई आबिद के घर में कुरानख्वानी थी। शाकिर पत्नी सना और बेटियों आयत (3) और सादिया के साथ वहां गए थे। आबिद के घर के बाहर एक चालक अपने टूटे हुए ई रिक्शे की वेल्डिंग करा रहा था। इस बीच मासूम आयत खेलते हुए वेल्डिंग मशीन के पास पहुंची और उसका तार छू लिया। इससे आयत को जैसे ही करंट लगा पिता शाकिर की नजर उस पर पड़ गई। वह दौड़कर करीब पहुंचा और वेल्डिंग मशीन का तार हटाकर दूर फेंकने का प्रयास किया पर वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजनों ने आयत व शाकिर को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां कुछ देर के बाद शाकिर की मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम आयत को छुट्टी दे दी। शाकिर की मौत से पत्नी सना का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)