फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father dies in accident while returning after delivering daughter's wedding card, son injured

Lucknow News: बेटी की शादी का कार्ड देकर लाैटे पिता की हादसे में माैत, पुत्र घायल

Fri, 14 Nov 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident while returning after delivering daughter's wedding card, son injured
राम सागर मिश्र अस्पताल की माॅर्च्यूरी में माैजूद परिवार की महिलाएं। 
बख्शी का तालाब। बेटी की शादी का कार्ड बांटकर सीतापुर से बुधवार रात लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को मानपुर मंडी के पास कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पिता परशुराम (60) की मौत हो गई। बेटे राजू का इलाज जारी है। बाइक पर बीच में परशुराम का छह वर्षीय नाती छोटू भी बैठा था, लेकिन उसे चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर से इटौंजा के मुन्नूपुरवा आते वक्त पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। बाइक परशुराम यादव का बेटा राजू हेलमेट लगाकर चला रहा था। राजू ने पुलिस को टक्कर मारने वाली कार की नंबर प्लेट की तस्वीर दी है। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा मार्कंडेय यादव ने बताया कि घायल राजू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

किसान पिता परशुराम यादव की चार बेटियों और एक बेटे में सबसे छोटी बेटी रोली के विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दूर दराज के रिश्तेदारों को कार्ड बट चुके थे। 25 नवंबर को रोली की बरात आनी थी। लेकिन उसके पहले ही पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रोली और उनकी मां मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

राम सागर मिश्र अस्पताल की माॅर्च्यूरी में माैजूद परिवार की महिलाएं। 

राम सागर मिश्र अस्पताल की माॅर्च्यूरी में माैजूद परिवार की महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed