फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and son died in an accident in fursatganj in Amethi.

Amethi: खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Thu, 28 Mar 2024 10:58 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Mar 2024 10:58 AM IST
सार

अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रात में खाना-खाने के बाद हाइवे के किनारे टहल रहे थे।

विज्ञापन
Father and son died in an accident in fursatganj in Amethi.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कमरौली में तीन ट्रकों की टक्कर में एक चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


निगोहा गांव निवासी मोहम्मद नसीर (64) बुधवार की रात करीब दस बजे भोजन करने के बाद पुत्र मोहम्मद सईद (35) के साथ घर के सामने टांडा-बांदा हाईवे पर टहल रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने नसीर को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे सईद को रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इधर, कमरौली में तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed