फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and relative returning after performing rituals die in accident

Lucknow News: रस्म कर लौट रहे पिता व रिश्तेदार की हादसे में मौत

Tue, 19 Dec 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Father and relative returning after performing rituals die in accident
लखनऊ। लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर सोमवार शाम बेटे की गोदभराई कर लौट रहे पिता व एक रिश्तेदार की बाइक में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसा करने वाले वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सैरपुर के धोबैला गांव निवासी सुकुरू (48) के बेटे अमित की सीतापुर से शादी तय हुई है। सोमवार को गोदभराई थी। परिवार वाले रिश्तेदारों के साथ सीतापुर गए थे। शाम को सुकरू सैरपुर निवासी अपने रिश्तेदार रंजीत (32) के साथ लौट रहे थे। रंजीत बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए थे। वह बीकेटी में लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर नरेशंस ब्लू होटल के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी तेज थी कि गिरने से हेलमेट चकनाचूर हो गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे ने सुकुरू के परिवार की खुशियां पलक झपकते छीन लीं। रंजीत के परिवार में पत्नी व चार बेटियां शिवानी, आरोही, नैंसी व परी हैं। बीकेटी इंस्पेक्टर का कहना है कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed