{"_id":"61877227a3dd0b6ac850ce48","slug":"fatehgarh-jail-case-huge-uproar-after-prisoner-s-death-dg-jail-sought-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ जेल प्रकरण : कैदी की मौत के बाद भारी बवाल, डीजी जेल ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ जेल प्रकरण : कैदी की मौत के बाद भारी बवाल, डीजी जेल ने मांगी रिपोर्ट
Sun, 07 Nov 2021 03:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Nov 2021 03:55 PM IST
सार
फतेहगढ़ जेल में बंद संदीप यादव नाम के कैदी की डेंगू से बीती रात मौत हो गई। हालत खराब होने पर उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फतेहगढ़ जेल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहगढ़ जेल में बंद एक कैदी की मौत के बाद वहां बवाल हो गया है। कैदियों ने जेल के अंदर जमकर उत्पात मचाया है। जेल अस्पताल में तोड़फोड़ के अलावा जमकर पथराव और आगजनी भी की गई है। घटना की सूचना पर फर्रुखाबाद के डीएम और एसपी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ जेल पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। डीजी जेल ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
इस मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने लखनऊ मुख्यालय से डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी को मौके पर भेजा है। आनंद कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ जेल में बंद संदीप यादव नाम के कैदी की डेंगू से बीती रात मौत हो गई। हालत खराब होने पर उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कैदियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के मामले में एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन