फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fashion trends in current time

फैशन में क्या हुआ 'इन' और 'आउट' जानिए यहां

Mon, 02 Sep 2013 06:41 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
fashion trends in current time

वेस्टर्न वियर हो या देशी स्टाइल साड़ी। कुछ समय पहले, फैशन की बात आते ही काला रंग एकबारगी अपनी ओर आकर्षित करता नजर आता था।

विज्ञापन


फैशन गुरुओं की मानें तो अब काला रंग पसंद से बाहर हो चुका है। इसकी जगह अब ब्राइट रंग ले चुके हैं। ऐसे में फैशन के शौकीनों की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइनर भी ब्राइट रंग का उपयोग अपनी नई लांच में कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को होटल ताज विवांता में हुए फैशन एक्सपो पनाश 2013 में फैशन डिजाइनरों ने अपनी क्रिएशन को प्रदर्शित किया। इसमें काला रंग फैशन की दुनिया से दूरी ही बनाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जगह ब्राइट रंग के डिजाइनर कपड़े लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते दिखाई दिए। खुद फैशन गुरुओं का कहना था कि अब काला रंग पहले की तरह अपना आकर्षण बनाए नहीं रख सका है।

अगर कॉरपोरेट कल्चर को छोड़ दें तो हर जगह ब्राइट रंग ही पहली पसंद बन रहे हैं। ऐसे में फैशन डिजाइनर भी अपने क्लाइंट की पसंद को बखूबी पूरा करने के लिए अपने डिजाइन में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसका असर फुटवियर, ज्वेलरी से लेकर कपड़ों तक पर आया है। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले फैशन डिजाइनर मनीष का कहना है कि काला रंग अब हमारे ग्राहक खासकर युवाओं को पसंद नहीं आ रहा है।


युवा जोकि सबसे ज्यादा फैशन का ट्रेंड तय करते हैं। उनका मानना है कि काला रंग एक अलग पहचान बनाने में मदद तो करता है। लेकिन, अब यह युवाओं के लिए ही उबाऊ हो गया है।

अब फैशन की इसी उबासी को तोड़ने का काम किया गया है। कोलकाता से आए फैशन डिजाइनर आदित्य का कहना है कि महिलाएं भी अब ब्राइट रंग ही पसंद कर रही हैं।

यह चाहे साड़ी हो या फिर एथिनिक वियर। पहले काला रंग सबसे ज्यादा महिलाओं में पसंद किया जाता था। अब ब्राइट रंग उसकी जगह ले चुके हैं। इन ब्राइट रंग में भी हरा, पीला और लाल सबसे ज्यादा अलग-2 शेड में फैशन में एंट्री ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed