फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers should not be exploited: Shahi

किसानों का न हो शोषण : शाही

Fri, 05 Sep 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not be exploited: Shahi
खाद भंडार का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। ।
सरोजनीनगर। कृषि मंत्री सूर्यकुमार शाही ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र की साधन सहकारी समिति बंथरा और तिवारी खाद भंडार का औचक निरीक्षण किया। किसानों से सीधी बातचीत कर उन्हें मिल रही यूरिया की कीमत पूछी। किसानों ने बताया कि एक बोरी 266.50 से 270 रुपये तक में मिल रही है। मंत्री ने किसानों के अनुभव को रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड से मिलान कर उसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति का स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। इसके बाद वह तिवारी खाद भंडार पहुंचे और वहां भी खाद स्टॉक व फुटकर बिक्री रजिस्टर की जांच की। किसानों से बात कर दर्ज नंबरों और वास्तविक आपूर्ति का मिलान किया। खाद के गोदाम का जायजा लेकर भंडारण व्यवस्था पर संतोष जताया। शाही ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर और तय दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों और दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर किसानों का शोषण न हो।

खाद भंडार का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। ।

खाद भंडार का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed