फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers of 44 districts in UP will do innovative experiments in agriculture poly houses will bring change

UP News: 44 जिलों के किसान कृषि में करेंगे अभिनव प्रयोग, खेती में बदलाव लाएंगे 66 पॉली हाउस-ग्रीन हाउस

Thu, 12 Jun 2025 05:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 44 जिलों के किसान कृषि में अभिनव प्रयोग करेंगे। यहां खेती में 66 पॉली हाउस और ग्रीन हाउस से बदलाव लाएंगे। अब तक 37 ग्रीन हाउस पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। बाकी  निर्माणाधीन हैं। 

विज्ञापन
Farmers of 44 districts in UP will do innovative experiments in agriculture poly houses will bring change
पॉली हाउस में लगाई गई सब्जी। (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने प्रदेश में क्रॉप प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी में समय के साथ बदलाव कर किसानों को आधुनिक खेती के लिए तैयार किया है। इसके तहत अब ग्रीन हाउस और पॉली हाउस जैसी तकनीकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि किसान ऑफ सीजन में भी पौष्टिक सब्जियां और अनाज उगा सकें। लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी समेत 44 जिलों के किसान अब इस तरह का अभिनव प्रयोग करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


24 जिलों में ग्रीन हाउस बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि, 20 जिलों में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत ये सभी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत इस पर सब्सिडी भी दी जा रही है। 

विज्ञापन

29 ग्रीन हाउस निर्माणाधीन हैं

किसान अब सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, खीरा, बीन्स जैसी पौष्टिक सब्जियां और अनाज पैदा कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से अब तक 37 ग्रीन हाउस पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, जो उत्पादन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा 29 ग्रीन हाउस निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed