{"_id":"5fe8648e8ebc3e3f61126cb4","slug":"farmers-list-who-may-join-protest-will-be-prepared-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गांव-गांव लोगों की शिनाख्त करेंगे पुलिस अफसर, किसान आंदोलन में शामिल होने वालों की तैयार होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गांव-गांव लोगों की शिनाख्त करेंगे पुलिस अफसर, किसान आंदोलन में शामिल होने वालों की तैयार होगी सूची
Sun, 27 Dec 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे पुलिस कर्मियों और राजस्व विभाग के लोगों को गांव-गांव भेजकर लोगों को चिन्हित करें कि वे किसान आंदोलन में हिस्सा तो नहीं लेने वाले हैं? शासन स्तर से इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यह अधिकारी संबंधित जिलों में किसान संगठनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। जिले के प्रमुख किसान नेताओं की सूची तैयार करें और इन नेताओं से संवाद स्थापित करने के लिए जिले के अधिकारियों को लगाया जाए।
विज्ञापन
अधिकारियों को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने और कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है।