{"_id":"6a00ee4b9ddcc119cd0a7019","slug":"farmers-issues-deliberated-at-bku-lok-shakti-meeting-lucknow-news-c-13-lko1096-1730500-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाकियू लोकशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाकियू लोकशक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन
Mon, 11 May 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
हरदोइया बाजार में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता।
नगराम। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की बैठक रविवार को हरदोइया बाजार में हुई। अध्यक्षता जिला संरक्षक रज्जन लाल वर्मा ने की, संचालन हौसलेंद्र पटेल ने किया। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, किसानों की परेशानियों और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।
जिला सचिव हरिश्चंद्र ने फसल बीमा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंधी बारिश से नुकसान पर मुआवजे के लिए बीमा जरूरी है। किसानों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके। तहसील अध्यक्ष हौसलेंद्र पटेल ने जून 2026 में हरिद्वार महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। अनैया निवासी बीरेंद्र को ग्राम सचिव, इंद्राणी देवी, शांति देवी, रूपराज को सदस्य बनाया गया। दोरिया रूपरानी को ग्राम कोषाध्यक्ष और रामशंकर को सिरौना गांव का सचिव मनोनीत किया गया।