फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers got the support of public representatives in the consolidation dispute in Sherpur Lavel of Nigohan

Lucknow News: निगोहां के शेरपुर लवल में चकबंदी विवाद में किसानों को मिला जनप्रतिनिधियों का साथ

Tue, 03 Jun 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers got the support of public representatives in the consolidation dispute in Sherpur Lavel of Nigohan
निगोहां (लखनऊ)। क्षेत्र के गांव शेरपुर लवल में कई साल पुराने चकबंदी के मामले में किसान को जब अफसरों के आने की सूचना मिली तो विरोध में कई किसान गांव के बाहर चौपाल लगाकर धरने पर बैठ गए। उधर, मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने किसानों का साथ दिया, कहा कि चकबंदी हुई तो सदन में मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि किसानों के खेतों में जाने के लिए पूरा रास्ता पहले से ही है और 95 प्रतिशत किसान चकबंदी के खिलाफ हैं। किसानों ने बताया कि कुछ सफेदपोश व बिल्डर अफसरों पर चकबंदी का दबाव बना रहे हैं। फर्जी मुकदमे की धमकी भी देते हैं। इस पर कौशल किशोर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएम योगी से शिकायत दर्ज कराएंगे। पूरे रैकेट की जांच कराएंगे। विधायक ने कहा, सदन में मुद्दा उठाएंगे। एसडीएम न्यायिक रमेश सिंह ने बताया कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा। वह सभी बिंदुओं को डीएम के सामने रखेंगे। बता दें कि गांव के अधिकांश किसान चकबंदी के पक्ष में नहीं हैं। चकबंदी न कराए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर उच्चाधिकारियों को पत्र सौंप चुके हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed