फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers blocked the canal road for three hours in protest against land consolidation

Lucknow News: चकबंदी के विरोध में किसानों ने तीन घंटे तक नहर रोड पर लगाया जाम

Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the canal road for three hours in protest against land consolidation
पीजीआई के नहर रोड पर धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
तेलीबाग। सोनभद्र जिले के भैसवारा गांव में चकबंदी में अनियमितताओं पर कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को रायबरेली रोड स्थित नहर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आवागमन बाधित रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र में 521 दिनों से आंदोलित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता चकबंदी आयुक्त से वार्ता के लिए लखनऊ आ रहे थे। पीजीआई के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने नहर रोड पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। सूचना पर बंदोबस्त अधिकारी अजय कुमार और मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। पार्टी के सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा समेत किसान नेताओं से करीब डेढ़ घंटे वार्ता हुई। अधिकारियों ने 10 नवंबर को चकबंदी आयुक्त से वार्ता कराकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पीजीआई के नहर रोड पर धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।

पीजीआई के नहर रोड पर धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।

पीजीआई के नहर रोड पर धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।

पीजीआई के नहर रोड पर धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed