यूपीः किसानों के कारण हुई थी टप्पल में फायरिंग
- किसान नेता मनवीर तेवतिया पर कार्रवाई की सिफारिश
- अगस्त 2010 में अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में हुई थी फायरिंग
- जस्टिस आरडी निमेष आयोग की जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निमेष आयोग ने अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के जिकरपुर गांव में 14 व 15 अगस्त 2010 में प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में रविवार को जस्टिस आरडी निमेष आयोग की जांच रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई। आयोग ने इस घटना के लिए किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया और अन्य को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन के उठाए गए कदमों को औचित्यपूर्ण बताया गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे में फंसी थी किसानों की जमीन
बता दें, टप्पल के किसानों की जमीन यमुना एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के लिए अधिगृहीत की जा रही थी। किसान प्रदर्शन करते हुए नोएडा की दर पर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान किसानों व पुलिस में संघर्ष हुआ था। दोनों तरफ से गोलियां चली थीं। इसमें पीएसी के सूबेदार बृजेंद्र सिंह और किसान धर्मेंद्र, प्रशांत और मोहित की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे।
इस मामले की जांच के लिए जस्टिस आरडी निमेष आयोग का गठन किया गया था। आयोग ने इस प्रकरण में मारे गए चारों लोगों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने की संस्तुति की है। साथ ही सरकार से घायल लांसनायक राजकुमार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी सिफारिश की गई है।