फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers angry with the beating of a farmer protested at the police station

Lucknow: किसान की पिटाई से नाराज किसानों ने थाने पर किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मी की गिरफ्तार पर अड़े

Tue, 26 Aug 2025 05:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Aug 2025 05:07 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर किसान की पिटाई कर दी। जिस पर अन्य किसान धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Farmers angry with the beating of a farmer protested at the police station
थाने के सामने धरने पर बैठे किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान किसान राम मिलन को थप्पड़ मारने पर नायब तहसीलदार पर कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोपी अधिकारी रत्नेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाल ने जांचकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। किसान आरोपी अफसर को निलंबित कर उसकी गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी के मिर्जापुर निवासी किसान राम मिलन की पत्नी माया देवी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम में तैनात नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार राजस्व कर्मियों के साथ जमीन खाली कराने पहुंचे थे। राजस्व टीम के मुताबिक राम मिलन ने बंजर की जमीन पर टीन शेड डालकर उसमें भूसा भरा हुआ है। इस पर माया ने नायब से पति की बीमारी का हवाला देते हुए एक घंटे की की मोहलत मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने अफसर से कहा कि वह खुद एक घंटे में मवेशियों के लिए रखा भूसा शिफ्ट करके टीन शेड हटाकर जमीन खाली कर देंगी। आरोप है कि नायब रत्नेश कुमार भड़क गए और महिला को गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपी अफसर रत्नेश ने माया के पति राम मिलन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। राम मिलन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।उनके कान से खून निकलने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बेहोशी की हालत में किसान के साथ बदसलूकी की और जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को किसान राम मिलन परिजनों के साथ आरोपी अफसर व पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय जांच कराने के बात कह कर मामले को टरका दिया। इसकी जानकारी मिलते ही समाज सेवी अनोद कुमार रावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। माया देवी का कहना कि आरोपी नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार व बदसलूकी करने के आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए साथ ही घायल किसान को उचित इलाज और मुआवजा दिया जाए।


राष्ट्रीय लोकमंच के अध्यक्ष व समाज सेवी अनोद कुमार रावत ने बताया आरोपी अफसर व पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा मामले पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि किसान को थप्पड़ मारने से नाराज किसान नगर निगम में तैनात नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार के खिलाफ थाने पर पहुंचे हैं। पीड़ित की तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed