फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers' agitation, development work stalled and CM countryside: Akhilesh

किसान आंदोलित, विकास कार्य ठप और सीएम देशाटन पर : अखिलेश

Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers' agitation, development work stalled and CM countryside: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है। विकास कार्य ठप हैं। किसान आंदोलित है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री देशाटन पर हैं। अपनी सांविधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय उनका मन स्टार प्रचारक बनकर दूसरे राज्यों में जाने और उनके शहरों के नाम बदलवाने में ज्यादा लगता है।
विज्ञापन


 सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता की भाजपा सरकार को परवाह नहीं। उन्हें चिंता है तो बस कॉरपोरेट घरानों की कैसे झोलियां भरी जाएं। किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का असल चेहरा है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा व्यापार, दुकानदारी, सड़क परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। अगर, भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं, तो भाजपाई कसम खाएं कि उनका उगाया अन्न नहीं खाएंगे।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याएं जस की तस हैं। 17000 अनुदेशकों को प्रतिमाह वेतन देने का वादा भाजपा ने किया, लेकिन दिया नहीं। विवश होकर वे आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में पत्रकार सबसे ज्यादा खतरे में है। अभी 28 नवंबर को बलरामपुर में पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक और उनके साथी पिंटू साहू को जिंदा जला दिया गया। मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश को संवारने का दायित्व मिला था, उसकी देश भर में बदनामी कराने का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश पर्व की दी बधाई
अखिलेश यादव ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देवजी के 551वें प्रकाश पर्व पर बधाई दी और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक ने समाज से अंधविश्वास, आडंबर और जात-पांत की बुराई खत्म करने के लिए सिख धर्म की स्थापना की। इसके माध्यम से उन्होंने मानवता को निर्गुण उपासना, निस्वार्थ सेवा, त्याग, समर्पण और ईमानदारी का रास्ता दिखाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed