फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmers agitated over arbitrariness in cleaning Majhilha drain

Lucknow News: मझिलहा ड्रेन की सफाई में मनमानी पर भड़के किसान

Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers agitated over arbitrariness in cleaning Majhilha drain
मझिलहा ड्रेन की सफाई में मनमानी पर भड़के किसान, किया हंगामा
विज्ञापन

क्रासर
आरोप ठेकेदार ठीक तरीके से नहीं करा रहा सफाई, नहीं होगा कोई फायदा
नहर विभाग के अधिकारियों का दावा, मानक के तहत कराई जा रही सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में मझिलहा ड्रेन की सफाई मनमाने तरीके से होने पर मंगलवार को किसान भड़क गए और उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। आरोप लगाया गया कि जिस तरह सफाई का कार्य हो रहा है, उससे कोई फायदा नहीं होगा।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के मझिलहा गांव के पास से मझिलहा ड्रेन निकली है। सात वर्ष से सफाई न होने के कारण बरसात के पानी से फसल नष्ट हो जाती थी। किसानों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से इस समस्या की शिकायत किया था। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर नहर विभाग ने जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाकर ड्रेन की सफाई काम शुरू कराया था। मंगलवार को पूरे लोकई गांव के पास किसानों ने ड्रेन की सफाई में ठेकेदार द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया और विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान रिंकू मिश्रा, दिलीप कुमार, नाजिम, फारुख समेत अन्य किसानों ने बताया कि ड्रेन की सफाई में मनमानी की जा रही है और खुदाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इससे बरसात का पानी पूरी तरह नहीं निकल पाएगा और फसलें नष्ट होंगी। बाद में किसान स्वयं शांत होकर घरों को चले गए। उधर, नहर विभाग के अधिशासी अभियंता रमाशंकर राय ने बताया कि ड्रेन की खुदाई का कार्य मानक के अनुसार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed