{"_id":"673fa69f7a7893af710d3ae9","slug":"farmer-returning-from-farm-hit-by-vehicle-dies-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107916-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 22 Nov 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
मृतक हरिशंकर तिवारी ।
श्रावस्ती। चिचड़ी से खेत देखकर दूब कला निवासी किसान की बाइक को बुधवार देर रात खैराकला के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दूबकला निवासी हरिशंकर तिवारी (45) का खेत थाना क्षेत्र के ही चिचड़ी में है। बुधवार शाम हरिशंकर खेत देखने चिचड़ी गए थे। जहां से देर रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर लक्ष्मण नगर गिलौला मार्ग स्थित खैराकला गांव के निकट पहुंचे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंचे लक्ष्मण नगर चौकी प्रभारी ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा अखिलेश पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई शिव प्रसाद तिवारी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।