{"_id":"67b8e276f5c13d397b014e5d","slug":"farmer-leader-under-suspicion-in-property-dealer-murder-case-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1088215-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में किसान नेता शक के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में किसान नेता शक के घेरे में
Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में किसान नेता शक के घेरे में
लखनऊ। प्रॉपर्टी डीलर अंकित राजपूत हत्याकांड में नामजद आरोपी सुमित कनौजिया, टाऊवा यादव, अखिलेश यादव व गाेलू यादव दो दिन बाद भी काकोरी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि, मामले में किसान नेता पुलिस के शक के घेरे में आ गया है।
किसान नेता का जमीन का कारोबार बेहटा गांव में फैला हुआ है। इसकी देखरेख अंकित करते थे। चारों हत्यारोपी भी नेता से जुड़े हुए थे। प्रॉपर्टी डीलर का आरोपियों से जमीन के कारोबार में लेनदेन का विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक किसान नेता ने दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश भी की थी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी गोलू यादव फरवरी 2023 में बेहटा गांव में जमीन के विवाद में धर्मेंद्र पाल की हत्या में जेल भी जा चुका है।
एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि किसान नेता से संपर्क का प्रयास किया जा रहा। उनका मोबाइल बंद जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। बता दें कि काकोरी के बेहटा गांव निवासी अंकित की बुधवार को परिचित को थप्पड़ मारने के विरोध पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार को नामजद किया था। पुलिस मामले में जमीन विवाद व पैसे के लेनदेन के पहलू पर भी जांच कर रही है। अंकित की मां विजय लक्ष्मी ने हत्या की साजिश का आरोप एक किसान नेता पर लगाया था।
विज्ञापन
सांत्वना देने पहुंचे भाजपा विधायक
शुक्रवार को अंकित के परिवार से भाजपा विधायक विपिन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकिशन लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि राज लोधी, कल्लू लोधी, मंडल अध्यक्ष सरोजनीनगर विवेक राजपूत, ओबीसी मोर्चा लखनऊ अध्यक्ष संजय लोधी समेत अन्य लोग मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, शुक्रवार को विधानसभा में रायबरेली के हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी ने हत्याकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग व पीड़ित परिवार को 25 लाख आर्थिक सहायता देने की मांग की।