{"_id":"6a42d820febb10e8c207cf6e","slug":"farmer-gets-stuck-in-car-bumper-dragged-for-4-km-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1805682-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार के बंपर में फंसा किसान चार किमी तक घिसटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार के बंपर में फंसा किसान चार किमी तक घिसटा, मौत
विज्ञापन
नंदलाल गौतम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। महिगवां के मिश्रीपुर धामामऊ निवासी किसान नंदलाल गौतम (48) को रविवार रात कुम्हरावा रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह बंपर में फंसकर चार किमी तक घिसटते चले गए। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया। घायल नंदलाल की अस्पताल में मौत हो गई। कार चालक और उसके दो साथी हिरासत में हैं।
भतीजे अरुण ने बताया कि फूफा रविवार शाम घर से थोड़ी दूर स्थित आटा मिल तक पैदल गए थे। रात में वह लौटे नहीं तो परिजनों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि रविवार रात कार की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई थी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शव की पहचान नंदलाल के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि पहाड़पुर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को मिश्रीपुर की ओर से तेज रफ्तार में कार आती दिखाई दी। इसके बंपर में फंसे नंदलाल की चीख सुन ढाई किमी तक पीछा किया और उनई गांव की मोड़ पर कार को रुकवाया।
पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को पकड़ा। थाना प्रभारी महिगवां राधेश्याम मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे मेें नंदलाल का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया था। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार सवार नशे में थे और स्टंट कर रहे थे।