{"_id":"6994da7d4a29e0032f0cd170","slug":"farmer-dies-in-road-accident-lucknow-news-c-13-knp1002-1610989-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क हादसे में किसान की मौत
Wed, 18 Feb 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
रामू की फाइल फोटो।
नगराम। खेत से सिंचाई कर वापस लौट रहे किसान की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
बलसिंह खेड़ा निवासी 35 वर्षीय रामू इन दिनों अपनी ननिहाल बहरौली का मजरा गुमवा खेड़ा गांव में रह रहे थे। मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह खेतों की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। बहरौली-ढोढेपुरवा मार्ग पर अज्ञात कार चालक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें गंगागंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सीएचसी गोसाईंगंज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह के अनुसार, अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। रामू के परिवार में पत्नी शिवकुमारी (33), पुत्रियां आस्था (15), अनन्या (13) और पुत्र शुभम हैं। मृतक के पिता सदासुख बलसिंह खेड़ा में रहते हैं।