फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmer died under beni prasad verma daughter-in-law's car

सपा नेता की बहू की कार से हादसा, हुई किसान की मौत

Fri, 01 Jul 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी Updated Fri, 01 Jul 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
farmer died under beni prasad verma daughter-in-law's car
दुर्घटना

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा की बहू की कार की टक्कर से गुरुवार को बदोसराय कस्बे के पास एक किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है जबकि उसका चालक भाग निकला है। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


सपा के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद बेनी प्रसाद वर्मा की बहू पूर्व ब्लॉक प्रमुख चित्रा वर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर लखनऊ से अपनी कार से सिरौलीगौसपुर गांव जा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक चला रहा था और चित्रा वर्मा पीछे सीट पर बैठी थीं। तभी बदोसराय कस्बे के पास सफदरगंज मार्ग पर साइकिल से खेत जा रहे किसान लक्ष्मीनरायन (45) पुत्र खेलावन यादव को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

farmer died under beni prasad verma daughter-in-law's car
डेमो

हादसे के बाद आस पास के लोगों ने घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हादसा करने के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लिया है। कार के साथ बेनी बाबू की बहू चित्रा वर्मा भी कोतवाली गईं हालांकि उनके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

मृतक के पुत्र राहुल यादव ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि अज्ञात कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed