{"_id":"5719d99d4f1c1ba06e8b5125","slug":"farmer-committed-suicide-in-poverty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाली में सूखी रोटी और नमक देख दुखी किसान ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली में सूखी रोटी और नमक देख दुखी किसान ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
सूखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे की मार और आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान खाने की थाली में सूखी रोटी और नमक देखकर इतना व्यथित हुआ कि दो कौर खाने के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर बम्हौरी गांव के पास मिला।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के चितौली गांव निवासी देवनरायन उर्फ छंगू साहू (45) के परिवार में पत्नी कुसमा, बेटे अंशू (17), ललित (12) और बेटी क्षमा (8) के अलावा बूढ़ी मां मैकी देवी हैं।
विज्ञापन
छंगू के नाम मात्र एक बीघा कृषि भूमि है, जिसके चलते वह गांव के अन्य किसानों के खेत बटाईदारी पर लेकर खेती करता था। पिछले लगातार तीन सालों से खेती धोखा दे रही थी। मां मैकी देवी ने बताया कि बेटे ने इस वर्ष खेतों में धनिया और गेहूं की फसल बोई थी।
विज्ञापन
फसल में हाथ लगा सिर्फ भूसा
बताया कि धनिया की फसल माहू कीट लग जाने से बर्बाद हो गई जबकि गेहूं की फसल सूखे और समय से पहले तेज गर्मी के प्रकोप के चलते बर्बाद हो गई। जब फसल की कटाई-मड़ाई करने के बाद औसत निकाला गया तो खाने भर को भी अनाज नहीं था।
मजदूरी और थ्रेसिंग में ही सारा अनाज चला गया। सिर्फ भूसा ही हाथ लगा। इससे छंगू बहुत परेशान था। बुधवार रात छंगू खाना खाने बैठा तो घर में कुछ न होने से पत्नी ने सूखी रोटी और नमक खाने को दिया।
यह देखकर वह सुबक पड़ा और किसी तरह एक रोटी नमक से खाकर सोने चला गया। रात में किसी समय वह घर से निकल गया। सुबह उसकी लाश बम्हौरी गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। सजेती थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि छंगू के घर की बदहाली की रिपोर्ट प्रशासनिक अफसरों को भेजी गई है।