फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Farmer and teenager die in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों किसान व किशोर की मौत

Wed, 08 Apr 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 08 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer and teenager die in road accidents
श्रवण की फाइल फोटो।
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार को हुए दो सड़क हादसों में किशोर व किसान की माैत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे दुबग्गा-सीतापुर बाईपास पर कूड़ा चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माल के गोपरामऊ निवासी किसान श्रवण कश्यप और बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां शाम को इलाज के दौरान श्रवण (40) की मौत हो गई। बहादुर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

श्रवण के भाई सुरजी लाल के अनुसार भाई रविवार रात 11 बजे डाला से सब्जी लेकर मड़ियांव स्थित मोहिबुल्लापुर गए थे। सुबह वह मंडी से बहादुर की बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। श्रवण के परिवार में पत्नी रीता, दो बच्चे शुभ और शोभित हैं। सुरजी लाल ने बताया कि बाइक चला रहे बहादुर ने हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे हरदोई रोड स्थित लिमरा हॉस्पिटल के पास तीन दोस्तों की बाइक से अज्ञात वाहन टकरा गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सूरज (17) की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूरज के मामा महेंद्र के अनुसार सूरज फैजुल्लागंज लक्ष्मीनगर निवासी सुनील गौतम का इकलौता बेटा था। वह साठ फीटा रोड स्थित निजी स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। दोपहर करीब 12 बजे सूरज दोस्तों के साथ बाइक से घूमने निकला था। तभी हादसा हो गया। उप निरीक्षक अमित सिंह ने बताया घटना उनकी जानकारी में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed