फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farhan akhtar in his ancestor's home in sitapur.

सीतापुर में पुरखों के घर पहुंचे मशहूर एक्टर फरहान अख्तर, बहनों के हाथ बनी बिरयानी व पराठा खाया

Fri, 18 Aug 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 18 Aug 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
farhan akhtar in his ancestor's home in sitapur.
फरहान अख्तर - फोटो : amar ujala

फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर गुरुवार को सीतापुर में अपने पैतृक निवास खैराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने दादा मियां की मजार पर सजदा किया। पुरखों के घर पहुंच उन्होंने अपनों से मुलाकात की। इसके बाद फहरान ने कंदुनी में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


फरहान के शहर में होने की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं में अपने पसंदीदा अभिनेता के संग सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने की होड़ मची रही। फरहान ने अपने प्रशंसकों से सीतापुर में फिल्म बनाने पर विचार करने की बात कही।
विज्ञापन


लेखक जावेद अख्तर के साहबजादे फरहान अख्तर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में भाग मिल्खा भाग सरीखी कई हिट फिल्में देकर उन्होंने अपने चाहने वालों का कारवां बना लिया है। फरहान के बाबा जांनिसार अख्तर खैराबाद के मोहल्ला मियां सरांय के रहने वाले थे। आज भी यहां उनका पैतृक निवास है। उनके चचेरे भाई-बहन यहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहान गुरुवार दोपहर एक बजे अपने पुरखों के घर पहुंचे। यहां उनकी चाची साजदा बानो, चचेरे भाई जुहूल हक, मुईनूल फुफेरे भाई इकबाल, चचेरे बहनोई जीशान व बहन रोशी, सबा, सिमरन, माइका, कहकशां, रोजी, साबरा, अजरा फूफी रेहाना आदि ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

दिलखोलकर प्रशंसकों के साथ ‌खिंचवाई सेल्फी

farhan akhtar in his ancestor's home in sitapur.

अभिनेता फरहान के आने की खबर पाकर उनके चाहने वाले भी यहां भारी तादाद में जमा हो गए थे। हर कोई उनके साथ सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने को आतुर था। फरहान ने भी फैंस को मायूस नहीं किया और दिल खोलकर उनके संग सेल्फी खिंचवाई।

ऑटोग्राफ भी दिए। फरहान यहां करीब दो घंटे तक रुके। इस दौरान दादा मियां की मजार पर सजदा भी किया। यहां उनके पुरखों की मजारें भी हैं। जिन्हें देख फहरान की आंखें नम हो गईं। उन्होंने जल्द ही सीतापुर में फिल्म बनाने का भरोसा दिलाया है। यहां से फहरान कंदुनी में अपने एक परिचित के फार्म हाउस पहुंचे। फरहान ने एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां पर मथुरा प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरगदिया के बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया।

बहनों के हाथ से बने कबाब पराठा व बिरयानी का उठाया लुत्फ
अभिनेता फरहान अख्तर ने खैराबाद में अपनी बहनों के हाथ से बने कबाब पराठे व बिरयानी का लुत्फ उठाया। फरहान बोले खाने में अपनों का प्यार मिलने से यह बेहद लजीज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed