{"_id":"6553cf9c594f51114f0b90ac","slug":"farewell-to-sahara-shree-showman-of-up-passes-away-silently-how-will-the-empire-of-billions-be-managed-after-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई सहारा श्री की: खामोशी से विदा हो गया यूपी का शो मैन, मौत के बाद कैसे संभलेगा अरबों का साम्राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई सहारा श्री की: खामोशी से विदा हो गया यूपी का शो मैन, मौत के बाद कैसे संभलेगा अरबों का साम्राज्य
Wed, 15 Nov 2023 10:02 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:02 AM IST
सार
सुब्रत राय को यूपी का शोमैन कहना वाजिब इस लिए हैं क्योंकि उन्होंने लखनऊ जैसे शहर में सियासी रहनुमाओं से लेकर स्टारडम तक को आने को आने को मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन
सहारा प्रमुख सुब्रत राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारा शहर की एग्जिबिशन गैलरी में खड़ी पुरानी स्कूटर और हर गलियारे में उनकी मुस्कराती हुई तस्वीर... यूपी के शोमैन सुब्रत राय की जिंदगी के सफर को समेटने और याद रखने के लिए ये दो पहलू काफी हैं। उनकी मृत्यु के बाद दो बड़े सवाल भी जन्म ले चुके हैं कि आखिर सहारा के अरबों रुपये के साम्राज्य को अब कौन संभालेगा, लाखों निवेशकों की रकम अब कैसे वापस होगी।
विज्ञापन
सुब्रत राय को यूपी का शोमैन कहना वाजिब इस लिए हैं क्योंकि उन्होंने लखनऊ जैसे शहर में सियासी रहनुमाओं से लेकर स्टारडम तक को आने को आने को मजबूर कर दिया था। हालांकि उनके बुरे वक्त में सबने उनका साथ छोड़ दिया। सुब्रत राय ने कभी सियासत में आने की रुचि नहीं दर्शाई, लेकिन करीबन हर बड़े राजनेता को अपनी चौखट तक आने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
बसपा सरकार में उन पर सरकारी मशीनरी ने हथौड़ा भी चला। सपा सरकार में उनकी समृद्धि बढ़ती गयी। सुब्रत राय के साथ उनके भाई जयब्रत राय सहारा समूह को संभालते रहे। इसी तरह सहारा समूह में अपनो खास जगह बनाने वाले ओपी श्रीवास्तव ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
अगर निवेशकों की बात करें तो सहारा समूह का करीब 25 हजार करोड़ रुपए सेबी के पास जमा है। सेबी लगातार सहारा के निवेशक नहीं होने के दावे करता रहा, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये पोर्टल में तमाम दावे आने से यह भ्रम भी समाप्त होता नजर आया। अब देखना यह है कि निवेशकों की रकम को किस तरह जल्दी वापस किया जाएगा।