फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farewell party in state deptt

चला-चली की बेला, साहब दिखा अकेला

Tue, 23 Jul 2013 12:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
farewell party in state deptt

30 जून को कई अफसरों-कर्मचारियों की नौकरी का आखिरी दिन रहा।

विज्ञापन


अंतिम दिन रविवार को पड़ा लिहाजा छुट्टी का दिन। ऐसे में कई विभागों के सहयोगियों-सहकर्मियों ने इनडोर कार्यक्रमों का आयोजन कर महीने के अंतिम कार्य दिवस 28 जून शुक्रवार को ही साहबों को विदा कर दिया।

उन्हें स्मृति के लिए निशानी भी सौंपी। मगर पिछड़े क्षेत्रों की तरक्की के लिए केंद्र से मिलने वाले पैसे में हुए घपलों के आरोपी एक साहब के साथ जैसा हुआ, वैसा शायद ही उन्होंने कभी सोचा होगा।
विज्ञापन


दरअसल वर्षों तक वह जिस विभाग में रहे वहां के मातहत डिप्टी सेक्रेटरी तक की विदाई अच्छे से की गई। मगर अपनी नौकरी के अंतिम दिन वह जिस विभाग में थे, न तो वहां उनकी विदाई का दिन किसी को याद रहा और न ही पहले वाले साथियों को।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब के साए की तरह नजर आने वाले एक डिप्टी कहते हैं कि जीवन का अच्छा-बुरा सब चला-चली की बेला में ही नजर आता है।

आज जब वह खुद ही तमाम आरोपों में घिरे हैं, कौन उनके साथ में खड़ा होना चाहेगा? अब तो वह नौकरी में भी नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed