फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fare price hike proposal send to cooperation

ऑटो-टैंपो के सफर को महंगा करने की तैयार, दोगुने किराये का सौंपा गया प्रस्ताव

Sun, 21 Oct 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Oct 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
fare price hike proposal send to cooperation
डेमो पिक

राजधानी के लोगों के लिए ऑटो-टैंपो का सफर महंगा करने की पूरी तैयारी है। ऑपरेटर महंगी होती जा रही सीएनजी की कीमत अब जनता से वसूलेंगे। ऑटो-टैंपो एसोसिएशन ने राज्य परिवहन प्राधिकरण को दोगुन से अधिक किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव सौंपा है। प्राधिकरण की बैठक 23 अक्तूबर को होगी और इसमें किराया बढ़ने के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन


अभी पहले एक किलोमीटर के लिए 6.39 रुपये किराया वसूला जाता है। इसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए करीब तीन रुपया देना पड़ता है। ऑटो-टैंपो एसोसिएशन ने किराया बढ़ाने का जो प्रस्ताव दिया है, उसके अनुसार पहले दो किलोमीटर के लिए 25 रुपये करने और उसके बाद प्रति एक किलोमीटर के लिए 8 रुपये वसूलने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में साफ है कि प्रस्ताव पर मुहर लगी तो ऑटो में सफर करने के लिए लोगों को दोगुने से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वर्तमान में करीब पांच हजार ऑटो सड़क पर दौड़ रहे हैं। राजधानी में ऑटो-टैंपो का किराया करीब 14 साल पहले निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल बाद किराए में मामूली वृद्धि की गई थी। किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पिछले काफी समय से लंबित है। जबकि सीएनजी, रिपेयरिंग और चालक के वेतन तक में बढ़ोतरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed