फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ‌fare of ac buses will go down

AC बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, घटेगा किराया, देखें लिस्ट

Fri, 05 Jan 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
 fare of ac buses will go down
- फोटो : डेमो

परिवहन निगम एसी बस वॉल्वो और स्कैनिया का किराया 18 फीसदी घटाएगा और महिला स्पेशल 50 पिंक एक्सप्रेस बसें खरीदेगा। निदेशक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में इस संबंध में प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। जिन प्रस्तावों पर निर्णय नहीं हो सका उन पर नौ जनवरी को दोबारा सुनवाई होगी।

विज्ञापन


निगम के अध्यक्ष प्रवीर कुमार एवं प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद की उपस्थित में 217 वीं बैठक में सुपर लग्जरी और साधारण एसी बसों का किराया घटाने का प्रस्ताव पेश हुआ। इसकी सुनवाई के बाद निदेशक मंडल ने उसे पास कर दिया। निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद अब वॉल्वो, स्कैनिया, शताब्दी व जनरथ बसों का किराया संशोधित होगा। हालांकि इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण से भी स्वीकृत लेनी होगी। 
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षित बस सफर मुहैया कराने के लिए निर्भया फंड से 10500 बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, वीडियो रिकॉर्डर लगाने और 50 महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस सेवा के लिए नई बसें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। निगम के प्रवक्ता अनवर अंजार ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहनों को खरीद करके उनमें डायल 100 नंबर का कनेक्शन एवं एसी लाउंज को स्थापित करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 सीएनजी बसें खरीदने का फैसला

 fare of ac buses will go down
उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम ने पर्यावरण में सुधार के लिए पहली बार 250 सीएनजी साधारण सेवा की बसें खरीदने का फैसला किया है। निगम की तकनीकी इकाई के प्रस्ताव को निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक एक सीएनजी बस को खरीदने पर निगम के 32 लाख रुपये खर्च होंगे।

ऐसे कम होगा लखनऊ से वॉल्वो, स्कैनिया का किराया (रुपये में)
  कहां तक             वर्तमान                संभावित
 देहरादून                 1876                 1550
  जयपुर                   1738                1400
  दिल्ली                    1694                1415
   गोरखपुर                  838                  685
    इलाहाबाद                608                  500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed