फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fare arbitrariness continues, Mumbai ticket price crosses Rs 45,000

Lucknow News: किराये में मनमानी जारी, मुंबई का टिकट 45 हजार रुपये के पार

Mon, 08 Dec 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fare arbitrariness continues, Mumbai ticket price crosses Rs 45,000
अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइइ निरस्त होने के बाद दूसरे विकल्प तलाशते यात्री।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लखनऊ। इंडिगो की सीधी उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को अब महंगी कनेक्टिंग उड़ानों के सहारे सफर करना पड़ रहा है। रविवार को मुंबई की कनेक्टिंग उड़ान का किराया 45 हजार रुपये पार कर गया।

इंडिगो से उपजे संकट के बाद विमानों के बेतहाशा बढ़ रहे किराये पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कैपिंग की है। इस आदेश के बावजूद कई विमान कंपनियां महंगे किराये पर टिकट बेच रही हैं। इंडिगो के अलावा लखनऊ से दिल्ली, पटना, देहरादून और जयपुर समेत कुछ शहरों के लिए ही दूसरी कंपनियों की सीधी उड़ान सेवाएं हैं। ट्रेवेल एजेंटों के मुताबिक, पुणे, मुंबई, बंगलूरू व चेन्नई जैसे महानगरों के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है। इन शहरों के लिए कनेक्टिंग उड़ानें ही सहारा हैं। इंडिगो संकट के बाद लखनऊ से मुंबई के लिए एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 45,664 रुपये पहुंच गया है। किराया निर्धारित करने के बावजूद विमान कंपनियों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन




इतना महंगा है किराया

कोलकाता के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6469 का किराया 13,852 रुपये चल रहा है। पुणे के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है, ऐसे में एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 36,104 रुपये है। चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने से एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 20,979 रुपये तथा दिल्ली के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी फ्लाइट का किराया 17,252 रुपये चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








लगेज के लिए भी यात्री परेशान

इन दिनों यात्रा के बाद लगेज नहीं मिलने की शिकायतें भी हैं। इंडिगो के विमान से दिल्ली से लखनऊ पहुंचे मनोज सिंह का लगेज 24 घंटे बाद भी नहीं मिला। ऐसे ही आशिमा जो मुंबई से एअर इंडिया की उड़ान से आई थीं, उनका लगेज मुंबई एयरपोर्ट पर रह गया। एयरलाइन प्रशासन ने खेद जताते हुए सोमवार को लगेज पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइइ निरस्त होने के बाद दूसरे विकल्प तलाशते यात्री। 

अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइइ निरस्त होने के बाद दूसरे विकल्प तलाशते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed